लखनऊ: कांग्रेस दफ्तर में चले जूते-थप्पड़, नाराज होकर निकले अजय राय

By @explorex | October 11, 2026

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में रविवार को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के पदग्रहण समारोह में हंगामा हो गया. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस की महिला पार्षद ममता चौधरी के बीच नोकझोंक हो गई. बाद मे विवाद इतना बढ़ गया कि एक दूसरे के समर्थक थप्पड़ मारने लगे. जूते भी चलने लगे. विवाद के बाद अजय राय नाराज होकर पार्टी कार्यालय से बाहर निकल गए. हालांकि इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी उन्हें छोड़ने बाहर तक आए. इस मौके पर उनके साथ इमरान मसूद भी मौजूद रहे.  पदभार ग्रहण करने वाली थीं आराधना मिश्रा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना रविवार को अपना पद ग्रहण करने वाली थी. इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पदभार सौंपने आए थे. उनके साथ उनके समर्थक भी मौजूद थे. इस दौरान पार्टी कार्यालय में लखनऊ नगर निगम में कांग्रेस पार्षद दल की नेता ममता चौधरी से उनके समर्थकों की किसी बात को लेकर बहस हो गई. देखते ही देखते कहांसुनी और तेज हो गई. इस दौरान अजय राय के समर्थकों से हाथापाई भी हो गई. जूते भी निकल आए. इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. प्रमोद तिवारी ने की मनाने की कोशिश पूरी घटना के बाद अजय राय नाराज होकर बाहर निकल गए. इस दौरान उन्हें कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी उन्हें मनाने में जुट गए. वरिष्ठ नेताओं ने उनसे बातचीत कर विवाद को शांत कराने की कोशिश की.  कार्रवाई की मांग पर अड़े अजय राय अजय राय ने कहा कि संबंधित महिला के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उनकी नाराजगी की वजह महिला पार्षद ममता चौधरी के साथ हुई नोकझोंक बताई जा रही है. विवाद के बीच र

Source: ABP Uttar Pradesh

Read original news

#News  #ABPUttarPradesh  #HindiNews