8वें वेतन आयोग को लेकर सरकारी कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं. अलग-अलग कर्मचारी संगठन अपनी मांगें आयोग के सामने रख रहे हैं. अब रेलवे के टेक्निकल सुपरवाइजर्स ने भी वेतन बढ़ोतरी को लेकर बड़ा प्रस्ताव दिया है. इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन (IRTSA) ने मांग की है कि कर्मचारियों की सालाना वेतन वृद्धि को मौजूदा 3% से बढ़ाकर 5% किया जाए. इसके अलावा, संगठन ने अलग-अलग पे लेवल के लिए 2.92 से लेकर 4.38 तक फिटमेंट फैक्टर लागू करने का सुझाव दिया है. ये रेलवे कर्मचारियों के संगठन की मांगें हैं. 8वें वेतन आयोग ने अभी इन्हें मंजूरी नहीं दी है. अंतिम फैसला आयोग की सिफारिशों और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा. क्या है मांग?फिलहाल केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को सालाना इंक्रीमेंट बेसिक सैलरी के 3% के हिसाब से मिलता है. IRTSA चाहता है कि इसे बढ़ाकर 5% किया जाए. संगठन का कहना है कि महंगाई बढ़ने के साथ कर्मचारियों के खर्च भी बढ़ते हैं. फिटमेंट फैक्टर को लेकर क्या कहा गया?रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स ने सिर्फ सालाना इंक्रीमेंट बढ़ाने की मांग नहीं की है. संगठन चाहता है कि 8वें वेतन आयोग में सभी कर्मचारियों के लिए एक ही फिटमेंट फैक्टर लागू करने के बजाय अलग-अलग पे लेवल के हिसाब से इसे तय किया जाए. IRTSA ने अलग-अलग पे लेवल के लिए ये फिटमेंट फैक्टर सुझाए हैं, जैसे लेवल 1 से 3 के कर्मचारियों के लिए 2.92 का फिटमेंट फैक्टर, लेवल 4 से 8 के कर्मचारियों के लिए 3.50 का फिटमेंट फैक्टर, लेवल 9 से 13 के कर्मचारियों के लिए 3.80 का फिटमेंट फैक्टर, लेवल 14 से 16 के कर्मचारियों के लिए 4.09 का फिटमेंट फैक्टर और लेवल 17 से 18 के कर्मचारियों के लिए 4.38 का फिटमेंट फैक्टर लाग
Source: ABP Business
Read original news