फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके

By @explorex | October 11, 2026

ऑनलाइन शॉपिंग करते समय शानदार ऑफर दिखे या कोई नया ऐप काम का लगे, तो कई बार लोग बिना जांच किए लिंक खोल लेते हैं या ऐप डाउनलोड कर लेते हैं. साइबर ठग इसी जल्दबाजी का फायदा उठाते हैं. वे असली कंपनियों जैसी दिखने वाली वेबसाइट और ऐप बनाते हैं, जिससे लोगों से बैंकिंग डिटेल्स, पासवर्ड और निजी जानकारी हासिल कर सकें. एक छोटी-सी गलती भी नुकसान या पहचान से जुड़ी समस्याओं की वजह बन सकती है, हालांकि कुछ जरूरी संकेतों पर ध्यान देकर ऐसे धोखों से बचने में मदद मिल सकती है.  तो आइए जानते हैं कि किसी वेबसाइट या ऐप की ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके क्या हैं.  फर्जी वेबसाइट को कैसे पहचानें? 1. वेबसाइट के लिंक को ध्यान से देखें - कई नकली वेबसाइट के नाम असली ब्रांड से मिलते-जुलते होते हैं. जैसे असली वेबसाइट के नाम में एक अक्षर बदल कर या अतिरिक्त शब्द जोड़कर फर्जी लिंक बनाया जा सकता है. इसलिए किसी भी वेबसाइट पर अपनी जानकारी भरने से पहले उसका URL ध्यान से जांचें.  2. भाषा और डिजाइन पर दें ध्यान - वेबसाइट पर बार-बार डिजाइन की गलतियां, खराब भाषा या कम क्वालिटी वाली तस्वीरें दिखें, तो सावधान रहें. ये संकेत बताते हैं कि वेबसाइट को सही तरीके से तैयार या चेक नहीं किया गया हो सकता है.  3.  बहुत सस्ते ऑफर से सावधान रहें - अगर किसी महंगे फोन या दूसरे प्रोडक्ट की कीमत अचानक बहुत कम दिखाई दे, तो तुरंत पेमेंट न करें. इसी तरह, बार-बार दिखने वाले काउंटडाउन और अभी खरीदें, वरना मौका निकल जाएगा जैसे संदेशों के दबाव में भी फैसला न लें.  4. संपर्क की जानकारी जांचें - वेबसाइट पर कंपनी का पता, कस्टमर केयर नंबर या कारोबार से जुड़ी जानकारी उपलब्ध न हो, तो यह फ्रॉड का संकेत है.  ईमेल

Source: ABP Technology

Read original news

#News  #ABPTechnology  #HindiNews