सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें

By @explorex | October 12, 2026

अगर आप सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को बैंक में कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. बैंक बंद होने पर कैश जमा करने, चेक से जुड़े काम और दूसरी बैंकिंग सेवाओं के लिए ब्रांच नहीं जा पाएंगे. वैसे, अच्छी बात ये है कि 12 अक्टूबर को देशभर में बैंकों की छुट्टी नहीं है. RBI के अक्टूबर बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, इस दिन ज्यादातर राज्यों में बैंक खुले रहेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंक छुट्टियों की सूची जारी करता है. ये छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं. कुछ छुट्टियां राष्ट्रीय स्तर पर लागू होती हैं, जबकि कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों और खास मौकों के कारण बैंक बंद रहते हैं. 12 अक्टूबर को बैंक बंद हैं या खुले?12 अक्टूबर 2026 को सोमवार है. इस दिन RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर में देशभर के लिए कोई सामान्य बैंक छुट्टी दर्ज नहीं है. ऐसे में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और ज्यादातर अन्य राज्यों में बैंक खुले रहने की उम्मीद है. हालांकि, किसी शहर या राज्य में स्थानीय स्तर पर अलग छुट्टी घोषित होने की स्थिति में बैंक की शाखा बंद हो सकती है. इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर में बैंक की छुट्टियों की सूची चेक कर लेना आपके लिए सही रहेगा.  अक्टूबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? 12 अक्टूबर, सोमवार- बैंक खुले हैं               17 अक्टूबर, शनिवार- अगरतला में महा सप्तमी की छुट्टी है                     18 अक्टूबर, रविवार- साप्ताहिक अवकाश है               19 अक्टूबर, सोमवार- कई राज्यों में दुर्गा पूज

Source: ABP Business

Read original news

#News  #ABPBusiness  #HindiNews