झांसी के मऊरानीपुर में बाबा के भेष में रह रहे लूट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान हरदोई निवासी प्रदीप शुक्ला उर्फ ‘काली सरकार’ के रूप में हुई है. आरोप है कि उसने अपनी पहचान बदलकर सत्यानंद शुक्ला के नाम से संत का रूप धारण कर लिया था और मऊरानीपुर क्षेत्र के कुरैंचा गांव स्थित काली सरकार मंदिर में रह रहा था. यहां वह दिव्य दरबार लगाता था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचते थे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उसके तीन लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रदीप शुक्ला हरदोई के कोतवाली थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है. उसके खिलाफ वर्ष 2014 में लूट और वर्ष 2018 में मारपीट का मामला दर्ज हुआ था. इन मामलों में अदालत में पेश नहीं होने के कारण उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किए गए थे. हरदोई पुलिस लंबे समय से कर रही थी तलाश हरदोई पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि लूट और मारपीट के मामलों में वांछित आरोपी झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र में बाबा के भेष में रह रहा है. सूचना के आधार पर हरदोई पुलिस और मऊरानीपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुरैंचा गांव स्थित काली सरकार मंदिर से उसे गिरफ्तार कर लिया. मंदिर में लगाता था दिव्य दरबार! बताया जा रहा है कि आरोपी ने सत्यानंद शुक्ला के नाम से अपनी पहचान बनाकर खुद को संत के रूप में स्थापित कर लिया था. वह मंदिर में दिव्य दरबार लगाता था, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते थे. आरोपी लोगों की समस्याओं का समाधान करने और बीमारियों को ठीक करने का दावा भी करता था. सोशल मीडिया पर उसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फेसबुक पर उसके 3 लाख
Source: ABP Uttar Pradesh
Read original news