रामपुर में बदमाशों का खूनी खेल, दिनदहाड़े कारोबारी को मारी गोली, बहू के परिवार पर आरोप

By @explorex | October 11, 2026

रामपुर में बदमाशों ने दिनदहाड़े मौत का खूनी खेल खेला है. बदमाशों ने एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. हत्या की वारदात CCTV में कैद हुई है. वहीं मृतक के पिता ने बहू के परिवार वालों पर हत्या कराने का आरोप लगाया है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. यह घटना मिलक खानम थाना क्षेत्र से सामने आई है. पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बिलासपुर क्षेत्र के टाह कला निवासी नवजोत सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि नवजोत ने करीब एक साल पहले अपने से उम्र में बड़ी महिला से प्रेम विवाह किया था. मृतक के पिता ने महिला के परिवार के लोगों को हत्या के मामले में आरोपी बनाया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी जांच की जा रही है. 'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप दिनदहाड़े कारोबारी की हत्या से हड़कंप रामपुर के मिलक खानम थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. बताया गया कि कुम्हरिया कला अड्डे पर नवजोत सिंह अपने कार वॉशिंग सेंटर पर बैठे थे. इसी दौरान कार से पहुंचे हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं. गोली लगने से नवजोत सिंह की मौत हो गई. वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. प्रेम विवाह के बाद हत्या का आरोप मृतक नवजोत सिंह के पिता के मुताबिक, उनके बेटे ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था. बताया जा रहा है कि नवजोत ने एक विधवा महिला से शादी की थी, जो उम्र में उससे लगभग आठ साल बड़ी थी. अब मृतक के पिता ने महिला के परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह

Source: ABP Uttar Pradesh

Read original news

#News  #ABPUttarPradesh  #HindiNews