राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'

By @explorex | October 12, 2026

एसआईआर के मुद्दे और सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है. नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार (12 अक्टूबर) को कहा कि ज्ञानेश कुमार के मैसैज आते हैं. वो भी प्रेस कॉन्फ्रेंस देख ऱहे हैं. राहुल गांधी ने आगे कहा कि आप (ज्ञानेश कुमार) अप्रूवर बन जाइए. आपने गलती की है. रिजाइन करके हट जाइए. हो सकता है हम तब भी आपको माफ कर दें. राहुल गांधी ने कहा कि मेरा मैसेज है कि आप अप्रूवर बन जाइए क्योंकि आप मुख्य अपराधी नहीं हैं. आपने गलती की है फिर भी हम आपको छोड़ सकते हैं. हम जानते हैं कि आप पर दबाव है. उन्होंने आगे कहा कि हम लोगों को माफ करते हैं, हम क्रूर लोग नहीं हैं. राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वोट चोरी के लिए पिछले 4-5 दिनों से पब्लिक मूवमेंट चला रही है, जबकि रेसिस्टेंस बहुत पहले से थी और ये 10-12 साल से थी लेकिन अब सामने आ रहा है.  

Source: ABP India

Read original news

#News  #ABPIndia  #HindiNews