त्योहारों के बीच आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार बढ़ गई है. सितंबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54 फीसदी पर पहुंच गई, जो पिछले 23 महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है. खाने-पीने की चीजों की महंगाई 7.74 फीसदी रही. प्याज, अदरक, लहसुन और नींबू के दाम में तेज बढ़ोतरी ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. गांवों में महंगाई का दबाव शहरों से ज्यादा है.
Source: Aaj Tak
Read original news