4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'

By @explorex | October 15, 2026

बीजेपी के दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के बाद से अंकिता भंडारी के माता-पिता समेत उत्तराखंड की जनता में आक्रोश है. सरकार के इस फैसले के खिलाफ अंकिता भंडारी के परिजन दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका साथ देने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता भी प्रोटेस्ट में शामिल हुए हैं. इस बीच दिल्ली पुलिस ने देर रात अंकिता के माता-पिता समेत कई प्रदर्शनकारियों को डिटेन किया और सुबह रिहा कर दिया. कांग्रेस के मुताबिक, अंकिता के माता-पिता एक रिश्तेदार के घर रहने चले गए हैं.

Source: ABP Uttar Pradesh

Read original news

#News  #ABPUttarPradesh  #HindiNews