बिहार के वैशाली में एक नाव हादसे ने तीन परिवारों की दुनिया उजाड़ दी. रामपुर श्यामचंद गांव में जिन घरों में बच्चों की हंसी और किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब सिसकियां सुनाई दे रही हैं. रिश्तेदार के यहां श्राद्ध भोज में शामिल होने निकले 13 बच्चों की मौत ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है. घरों में मातम और चीख-पुकार का ऐसा मंजर था, जिसे देख किसी का भी दिल बैठ जाए.
Source: Aaj Tak
Read original news