'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में जेपीएनआईसी (जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. ओम प्रकाश राजभर ने JPNIC को लेकर अखिलेश यादव पर सवाल उठाते हुए कहा, “अखिलेश जी, आज ड्रामा नहीं, हिसाब दीजिए.” उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर आप JPNIC पहुंचकर हंगामा करेंगे, भाषण देंगे और खुद को जेपी का अनुयायी बताएंगे, लेकिन जेपी के नाम की आड़ में अपनी सरकार के समय JPNIC में हुए खर्च हुए पैसों का हिसाब नहीं देंगे. हिसाब देने से भागिए मत. 864 करोड़ रुपये के खर्च और अधूरी परियोजना पर उठाए सवाल राजभर ने कहा, “अखिलेश जी, JPNIC पर 864 करोड़ रुपए खर्च कर दिए, फिर भी परियोजना पूरी नहीं हुई, इतना पैसा आखिर गया कहां?” वहीं राजभर ने JPNIC संचालन समिति की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा, “संचालन समिति में अखिलेश यादव, डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव और वसीम हसन की भूमिका क्या थी?” उन्होंने पूछा, “लोगों को बताइए कि आखिर इस समिति को क्या अधिकार मिलने थे? इसमें आपकी भूमिका क्या थी?” राजभर ने JPNIC में प्रस्तावित व्यावसायिक सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा, “JPNIC में होटल, क्लब, जिम और दूसरी व्यावसायिक सुविधाएं बनाई गईं.” उन्होंने सवाल किया कि इन सुविधाओं से होने वाली कमाई किसे मिलनी थी और संचालन किसके हाथ में जाना था. राजभर ने कहा कि जनता के पैसे से संपत्ति बने और उसकी कमाई की व्यवस्था खुद लोगों के लिए हो, यह कौन सा समाजवाद थ
Source: ABP Uttar Pradesh
Connect with us
Comments
No comments yet. Be the first!
More from
Anit-CEC row LIVE: CJI Surya Kant declines to meet INDIA bloc leaders; epicentre shifts to Connaught Place
El Nino sets temperature record in key Pacific zone: EU monitor
Anti-CEC INDIA bloc march: Traffic diversions and advisories
Post Office की 'Zero' रिस्क स्कीम, ₹25 लाख जुटाने का ये है गणित
'बाढ़ में बिहार, छठी मइया...', अक्षरा का नया भोजपुरी गाना रिलीज
ग्वादर में BLA का बड़ा अटैक, पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड के 13 जवानों को मारने का दावा
शैम्पू में मिलाएं ये 1 चीज, जिद्दी से जिद्दी डैंड्रफ हो जाएगा गायब!
Support Ram to defeat Ravan: Revanth Reddy targets BJP at Goa rally
स्टेज पर पहुंचा सिद्धू मूसेवाला का भाई, गुनगुनाया गाना, VIDEO
Make way for Satt Baayu, an all-women Kutch collective weaving tradition and innovation
Anit-CEC row LIVE: CJI Surya Kant declines to meet INDIA bloc leaders