पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
आज के डिजिटल जमाने में साइबर ठग सोशल मीडिया के जरिए नए-नए पैंतरे अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। अगर आपके पास भी कोई पुराना नोट या सिक्का है और आप उन्हें बेचकर लाखों रुपए कमाने का सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। गुजरात में एक किसान को पुराने 5 रुपये के नोट के बदले 17 लाख रुपये देने का लालच दिया गया। ज्यादा पैसे कमाने की उम्मीद में किसान ने तीन दिनों तक पैसे भेजे, लेकिन उसे लाखों रुपए मिलने के बजाय 1,06,400 रुपए का नुकसान हो गया। आइए जानते हैं कि किसान ऑनलाइन ठगी के जाल में कैसे फंसे और उन्हें किन तरीकों से पैसे देने के लिए मजबूर किया गया. कैसे शुरू हुआ पुराने नोट के नाम पर ठगी का खेल? यह मामला वडोदरा के जुनी सायेर गांव के रहने वाले एक 42 वर्षीय किसान महेंद्रभाई का है। घटना से करीब 15 दिन पहले किसान मोबाइल पर रील देख रहे थे। इसी दौरान उन्हें फेसबुक एक स्किप दिखाई दिया, जिसमें पुराने 5 रुपये के नोट के बदले 17 लाख रुपये देने का दावा किया गया था. किसान के पास भी ऐसे दो नोट मौजूद थे। उन्होंने विज्ञापन में दिए गए नंबर से संपर्क किया और WhatsApp के जरिए दोनों नोटों की तस्वीरें भेज दीं. 6 अक्टूबर को किसान के पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि दो नोट लेने के लिए आपके पास एक व्यक्ति आएगा और बदले में 34 लाख रुपए वाला पार्सल दिया जाएगा। इसके बाद पार्सल की डिलीवरी के नाम पर किसान से 750 रुपये मांगे गए. फोन पर मिले क्यूआर कोड के जरिए उन्होंने यह रकम ट्रांसफर कर दी. तीन दिनों में गंवा दिए 1.06 लाख रुपये इसके अगले दिन यानी 7 अक्टूबर को ठगों ने फोन करके बताया गया कि पार्सल लेकर जाने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया गया है. उसे छुड़ाने के नाम पर 25,500 रुपये की मांग की गई. लाखों रुपये म
Source: ABP Business
Connect with us
Comments
No comments yet. Be the first!
More from
Anit-CEC row LIVE: CJI Surya Kant declines to meet INDIA bloc leaders; epicentre shifts to Connaught Place
El Nino sets temperature record in key Pacific zone: EU monitor
Anti-CEC INDIA bloc march: Traffic diversions and advisories
Post Office की 'Zero' रिस्क स्कीम, ₹25 लाख जुटाने का ये है गणित
'बाढ़ में बिहार, छठी मइया...', अक्षरा का नया भोजपुरी गाना रिलीज
ग्वादर में BLA का बड़ा अटैक, पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड के 13 जवानों को मारने का दावा
शैम्पू में मिलाएं ये 1 चीज, जिद्दी से जिद्दी डैंड्रफ हो जाएगा गायब!
Support Ram to defeat Ravan: Revanth Reddy targets BJP at Goa rally
स्टेज पर पहुंचा सिद्धू मूसेवाला का भाई, गुनगुनाया गाना, VIDEO
Make way for Satt Baayu, an all-women Kutch collective weaving tradition and innovation
Anit-CEC row LIVE: CJI Surya Kant declines to meet INDIA bloc leaders