Warning: session_start(): Session cannot be started after headers have already been sent in /home/u172741952/domains/axxitode.com/public_html/includes/nav_bootstrap.php on line 8

पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा

By explorex | October 11, 2026
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पूर्वांचल से करने जा रहे हैं. दरअसल, आजमगढ़ के कोटिला के पास स्थित सिरसल क्लब ग्राउंड में रविवार (11 अक्टूबर) ओवैसी एक जनसभा को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. इस कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा AIMIM की ओर से की जा रही है. इस कार्यक्रम को लेकर जिला अध्यक्ष नदीम अहमद ने बताया कि कार्यक्रम शाम 4:00 बजे से शुरू हो जाएगा. AIMIM राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी लगभग 6:00 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे. वह अल्लामा शिब्ली नोमानी की इस ऐतिहासिक धरती से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आगाज करेंगे. यूपी के इस एयरपोर्ट में हुआ भ्रष्टाचार? बृजभूषण सिंह के विधायक बेटे ने CM योगी से की शिकायत 'थर्ड फ्रंट बनकर लड़ेंग चुनाव' उन्होंने कहा कि "हमारी पार्टी ने खुद को सेकुलर कहने वाली पार्टियों से बार-बार यह अनुरोध किया कि अगर भारतीय जनता पार्टी को हराना है तो हम सब मिलकर चुनाव लड़ें. लेकिन, यह सेकुलर पार्टी हमें अपने साथ शामिल करना नहीं चाहती. इसलिए हम एक थर्ड फ्रंट बनकर उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे." 'आजमगढ़ में नहीं सैफई में अखिलेश ने किया विकास' नदीम अहमद ने कहा, जहां तक मुझे जानकारी है, समाजवादी पार्टी यहां मजबूती स्थिति में नहीं है. ना ही यह अखिलेश का गढ़ या घर है, वह सैफई के रहने वाले हैं और उन्होंने जो भी विकास किया वह सैफई के लिए किया. आजमगढ़ के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया. यह बात अब आजमगढ़ के लोग समझ चुके हैं. अगले विधानसभा चुनाव के लिए ओवैसी साहब के नेतृत्व में एक मजबूत गठबंधन तैयार हो चुका है, जो आजमगढ़ की अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज करेगा.

Source: ABP Uttar Pradesh

Read original news

Connect with us

Go to Comments

Comments

No comments yet. Be the first!