लखनऊ: कांग्रेस दफ्तर में चले जूते-थप्पड़, नाराज होकर निकले अजय राय
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में रविवार को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के पदग्रहण समारोह में हंगामा हो गया. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस की महिला पार्षद ममता चौधरी के बीच नोकझोंक हो गई. बाद मे विवाद इतना बढ़ गया कि एक दूसरे के समर्थक थप्पड़ मारने लगे. जूते भी चलने लगे. विवाद के बाद अजय राय नाराज होकर पार्टी कार्यालय से बाहर निकल गए. हालांकि इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी उन्हें छोड़ने बाहर तक आए. इस मौके पर उनके साथ इमरान मसूद भी मौजूद रहे. पदभार ग्रहण करने वाली थीं आराधना मिश्रा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना रविवार को अपना पद ग्रहण करने वाली थी. इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पदभार सौंपने आए थे. उनके साथ उनके समर्थक भी मौजूद थे. इस दौरान पार्टी कार्यालय में लखनऊ नगर निगम में कांग्रेस पार्षद दल की नेता ममता चौधरी से उनके समर्थकों की किसी बात को लेकर बहस हो गई. देखते ही देखते कहांसुनी और तेज हो गई. इस दौरान अजय राय के समर्थकों से हाथापाई भी हो गई. जूते भी निकल आए. इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. प्रमोद तिवारी ने की मनाने की कोशिश पूरी घटना के बाद अजय राय नाराज होकर बाहर निकल गए. इस दौरान उन्हें कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी उन्हें मनाने में जुट गए. वरिष्ठ नेताओं ने उनसे बातचीत कर विवाद को शांत कराने की कोशिश की. कार्रवाई की मांग पर अड़े अजय राय अजय राय ने कहा कि संबंधित महिला के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उनकी नाराजगी की वजह महिला पार्षद ममता चौधरी के साथ हुई नोकझोंक बताई जा रही है. विवाद के बीच र
Source: ABP Uttar Pradesh
Connect with us
Comments
No comments yet. Be the first!
More from
हुमा ने किया प्रदर्शनकारियों का सपोर्ट, भाई साकिब को मिली हेट
बारिश में बनाएं टपरी जैसी कड़क चाय, शेफ रणवीर ने बताया सीक्रेट
नौकरी से निकाले गए बिजली कर्मियों को राहत, बहाली का रास्ता साफ
Lula stages mass rally ahead of Brazil's presidential run-off
राधा-कृष्ण के नाम का ये राज जानते हैं आप? जानें रहस्य
How a Bihar poll turned Nitish's strongman into PK's unlikely ally
CCTV captures Riyadh airport strike, pilgrims flee as blast rips through terminal
Singer Anjana’s debut EP turns love and doubt into music
अब चिट्ठी-पार्सल लेकर उड़ेंगे ड्रोन, इंडिया पोस्ट का बड़ा प्लान