यूपी के इस एयरपोर्ट में हुआ भ्रष्टाचार? बृजभूषण सिंह के विधायक बेटे ने CM योगी से की शिकायत
उत्तर प्रदेश के गोंडा सदर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रतीक भूषण ने श्रावस्ती में एयरपोर्ट के निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर दो पन्नों की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है. इसमें कई बिन्दुओं पर सवाल उठाए गए हैं और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की गयी है. प्रतीक भूषण पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे हैं. उन्होंने इस शिकायत को बेहद गंभीरता से लेते हुए कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति में इस तरह की चीजों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. यह भी पढ़ें: 'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार निर्माण में घटिया सामग्री पर जताया दुःख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई शिकायत के बारे में भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने बोलते हुए कहा,"मैंने अपने प्रदेश के मुखिया को वहां पर हो रही कमी के बारे में बताया है कि मेरे हाथ में एक जांच की रिपोर्ट लगी. जिसमें मैंने पढ़ा तो मुझे काफी दुख हुआ कि इतनी घटिया तरीके से वहां पर निर्माण किया गया है. आज उसमें सरिया निकलते दिखाई दे रही है, वहां पर ड्रेनेज की दिक्कत देख रहा हूं, प्लास्टर उखड़ रहे हैं, कई सारी चीजें हैं जो मैं खुल के लिखना भी नहीं चाह रहा था." उन्होंने आगे कहा कि इस पर तुरंत संज्ञान लिया गया है और मुझे उम्मीद है कि इसमें भ्रष्टाचार हुआ है या लापरवाही. ये जांच के बाद निकल के आएगा और मैं मानता हूं कि मेरी सरकार जो है जीरो टॉलरेंस नीति पे चलती है, जिसमें इस तरह के खराब इंजीनियरिंग और भ्रष्टाचार को हम होने नहीं देना चाहते. पीएम मोदी का बताया महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने इसे पीएम मोदी का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बताते हुए कहा, "ये प्रधानमंत्री का एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है और इसे बह
Source: ABP Uttar Pradesh
Connect with us
Comments
No comments yet. Be the first!
More from
Anit-CEC row LIVE: CJI Surya Kant declines to meet INDIA bloc leaders; epicentre shifts to Connaught Place
El Nino sets temperature record in key Pacific zone: EU monitor
Anti-CEC INDIA bloc march: Traffic diversions and advisories
Post Office की 'Zero' रिस्क स्कीम, ₹25 लाख जुटाने का ये है गणित
'बाढ़ में बिहार, छठी मइया...', अक्षरा का नया भोजपुरी गाना रिलीज
ग्वादर में BLA का बड़ा अटैक, पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड के 13 जवानों को मारने का दावा
शैम्पू में मिलाएं ये 1 चीज, जिद्दी से जिद्दी डैंड्रफ हो जाएगा गायब!
Support Ram to defeat Ravan: Revanth Reddy targets BJP at Goa rally
स्टेज पर पहुंचा सिद्धू मूसेवाला का भाई, गुनगुनाया गाना, VIDEO
Make way for Satt Baayu, an all-women Kutch collective weaving tradition and innovation
Anit-CEC row LIVE: CJI Surya Kant declines to meet INDIA bloc leaders