Warning: session_start(): Session cannot be started after headers have already been sent in /home/u172741952/domains/axxitode.com/public_html/includes/nav_bootstrap.php on line 8

ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर

By explorex | October 11, 2026
ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर

यूट्यूबर ध्रुव राठी इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं. राजनीति और देश-दुनिया के मुद्दों पर वीडियो बनाने वाले ध्रुव राठी की कमाई और नेटवर्थ को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी कुल संपत्ति करीब 58 करोड़ रुपए बताई जा रही है. लेकिन सवाल ये है कि आखिर ध्रुव राठी इतने पैसे कैसे कमाते हैं? क्या उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया यूट्यूब है या फिर उनके दूसरे बिजनेस भी हैं? ध्रुव राठी ने कभी भी सार्वजनिक रूप से अपनी पूरी संपत्ति, कमाई ब्योरा नहीं दिया है. 58 करोड़ उनकी अनुमानित नेट वर्थ है. साथ ही उनके पास Tesla, Range Rover, BMW और Mercedes-Benz जैसी गाड़ियों भी हैं. लेकिन अभी कमाई के आंकड़े से भी बड़ा सवाल ये है कि जर्मनी में रहने वाले ध्रुव राठी भारत से ज्यादा कमाते हैं या जर्मनी से? ध्रुव राठी की कमाई कैसे होती है?ध्रुव राठी की कमाई का सबसे ज्यादा यूट्यूब से होती है. उनके वीडियो राजनीति, अर्थव्यवस्था, इतिहास, पर्यावरण और सामाजिक मुद्दों पर होते हैं. इन वीडियो को काफी ज्यादा लोग देखते हैं और यूट्यूब इन्हें इसके लिए पे करता है. इसके अलावा जब किसी वीडियो पर एड दिखाए जाते हैं, तो उससे क्रिएटर की कमाई होती है. यूट्यूब से होने वाली कमाई सिर्फ सब्सक्राइबर्स पर निर्भर नहीं है. वीडियो कितने लोगों ने देखा, दर्शक किस देश से हैं, वीडियो कितनी देर देखा गया और विज्ञापन देने वाली कंपनियां कितना खर्च कर रही हैं, इन सभी बातों का असर कमाई पर पड़ता है. ध्रुव राठी के चैनल के अलावा एक व्लॉग और शॉर्ट्स कंटेंट चैनल भी हैं. इससे वह अलग-अलग तरह के दर्शकों तक पहुंचते हैं. लेकिन, उनके हर महीने यूट्यूब से होने वाली कमाई का कोई आधिकारिक आंकड़ा मौजूद नहीं है. ब्रांड डील से होती है

Source: ABP Business

Read original news

Connect with us

Go to Comments

Comments

No comments yet. Be the first!