Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
स्मार्टफोन मार्केट में फोन की पहचान उसके फीचर्स के साथ डिजाइन से भी होती है. कई बार अलग-अलग कीमत वाले फोन देखने में काफी हद तक एक जैसे लगते हैं. खासकर फोन के पीछे दिया गया कैमरा सेटअप और बैक पैनल अक्सर एक जैसे दिखते हैं. इसी बीच Motorola के नए फोन Signature 27 में कंपनी ने इस पुराने तरीके से कुछ अलग करने की कोशिश की है. इस फोन को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026 में दिखाया गया है. कंपनी इसे पिछले महीने ही ग्लोबल मार्केट में पेश कर चुकी है और अब यह भारत में भी आने वाला है. फोन में नए डिजाइन के साथ कैमरा और साउंड टेक्नोलॉजी पर भी खास ध्यान दिया गया है. Motorola Signature 27 का डिजाइन कितना अलग है? Motorola Signature 27 के पीछे लगे कैमरों का डिजाइन बाकी फोन से इसे अलग बनाता है. फोन के ऊपरी हिस्से में चौड़ा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. इसमें तीन कैमरा लेंस एक लाइन में हैं, जबकि इनके नीचे दो गोल हिस्से भी दिखाई देते हैं. Motorola ने इस बार अपने पुराने डिजाइन से हटकर नया लुक देने की कोशिश की है.फोन हल्के ऑलिव ग्रीन रंग में नजर आया है. इसके पीछे की सतह पर खास तरह की बनावट दी गई है, जो रोशनी पड़ने पर चमकती है. कैमरे के आसपास का हिस्सा भी फोन के कलर जैसे ही है, जबकि इसके किनारे मेटल जैसे दिखाई देते हैं. इसके अलावा, कैमरा मॉड्यूल पर Bang & Olufsen का नाम भी दिया गया है. Bang & Olufsen के साथ नई पार्टनरशिप Motorola Signature 27 की एक खास बात इसका ऑडियो सिस्टम है. कंपनी के मुताबिक, यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें Bang & Olufsen की ऑडियो टेक्नोलॉजी दी गई है. इससे फोन में ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर कंपनी का फोकस दिखाई देता है. यह भी पढ़ें - स्टा
Source: ABP Technology
Connect with us
Comments
No comments yet. Be the first!
More from
हुमा ने किया प्रदर्शनकारियों का सपोर्ट, भाई साकिब को मिली हेट
बारिश में बनाएं टपरी जैसी कड़क चाय, शेफ रणवीर ने बताया सीक्रेट
नौकरी से निकाले गए बिजली कर्मियों को राहत, बहाली का रास्ता साफ
Lula stages mass rally ahead of Brazil's presidential run-off
राधा-कृष्ण के नाम का ये राज जानते हैं आप? जानें रहस्य
How a Bihar poll turned Nitish's strongman into PK's unlikely ally
CCTV captures Riyadh airport strike, pilgrims flee as blast rips through terminal
Singer Anjana’s debut EP turns love and doubt into music
अब चिट्ठी-पार्सल लेकर उड़ेंगे ड्रोन, इंडिया पोस्ट का बड़ा प्लान