Warning: session_start(): Session cannot be started after headers have already been sent in /home/u172741952/domains/axxitode.com/public_html/includes/nav_bootstrap.php on line 8

फिर वापस आएगा Orkut, फाउंडर ने कर दिया ऐलान!

By explorex | October 11, 2026
फिर वापस आएगा Orkut, फाउंडर ने कर दिया ऐलान!

आज सोशल मीडिया पर क्या देखना है, किसकी पोस्ट ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी और कौन-सा वीडियो वायरल होगा? इसका फैसला काफी हद तक एल्गोरिदम करते हैं. लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब इंटरनेट पर दोस्त बनाना, स्कूल-कॉलेज के साथियों से दोबारा जुड़ना और अपनी पसंद के लोगों के साथ बातचीत करना ही सोशल नेटवर्किंग का सबसे बड़ा हिस्सा था. उस दौर में Orkut युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था. अब Orkut के फाउंडर Orkut Buyukkokten ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शुरू करना चाहते हैं, जहां लाइक्स और एल्गोरिदम की जगह लोगों के बीच सच्ची दोस्ती और जुड़ाव पर ज्यादा ध्यान दिया जाए. क्या Orkut की हो सकती है वापसी? Orkut की वेबसाइट orkut.com पर लोगों को जोड़ने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है. इसमें उन लोगों से सपोर्ट मांगा जा रहा है, जो एक ऐसे सोशल नेटवर्क की वापसी चाहते हैं, जहां असली लोग जुड़ें और बातचीत में अपनापन हो. वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस पहल के सपोर्ट में 115 देशों के 2.60 लाख से ज्यादा लोग साइन कर चुके हैं, हालांकि अभी इसे Orkut के नए प्लेटफॉर्म की आधिकारिक लॉन्चिंग नहीं माना जा सकता है, फिलहाल वेबसाइट पर लोगों को इस अभियान से जुड़ने और अपना सपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा जा रहा है. AI कंटेंट और एल्गोरिदम पर क्यों उठाए सवाल? Orkut के फाउंडर के मुताबिक, सोशल मीडिया अब लोगों को जोड़ने की जगह उन्हें ज्यादा देर तक ऐप पर बिजी रखने और विज्ञापनों के जरिए कमाई करने पर ज्यादा ध्यान दे रहा है. उन्होंने कहा कि AI से बनने वाली पोस्ट, डीपफेक वीडियो, बॉट्स और अपने आप काम करने वाले AI एजेंट्स सोशल मीडिया को तेजी से बदल रहे हैं. उनके अनुसार, AI भले ही नया कंटेंट बना सकता है, लेकिन इंसानों

Source: ABP Technology

Read original news

Connect with us

Go to Comments

Comments

No comments yet. Be the first!