Warning: session_start(): Session cannot be started after headers have already been sent in /home/u172741952/domains/axxitode.com/public_html/includes/nav_bootstrap.php on line 8

UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश

By explorex | October 11, 2026
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा पूजा में सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. उन्होंने कहा है कि त्योहार में किसी भी दशा में यातायात बाधित नहीं होना चाहिए. इसके लिए दुर्गा पूजा समितियों से भी बात की जाए ताकि प्रत्येक समिति का आयोजन यातायात सुगमता में सहयोग करे. रविवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर दुर्गा पूजा-दशहरा त्योहार की तैयारियों, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की. बैठक में मुख्यमंत्री का विशेष जोर दुर्गा पूजा एवं दशहरा के शांतिपूर्ण उल्लासपूर्ण आयोजन पर था. UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच! सड़क पर न स्थापित हों दुर्गा प्रतिमाएं- सीएम योगी सीएम ने कहा कि कहा कि सड़क पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित न हों, इसके लिए दुर्गा पूजा समितियों से बात की जाए. त्योहार में सड़कों पर भीड़ अपेक्षाकृत अधिक होती है इसलिए यातायात बाधित नहीं होना चाहिए. सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध के साथ ऐसी कार्ययोजना बनाएं कि यातायात प्रभावित न होने पाए. उन्होंने त्योहारों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए. दुर्गा पंडालों की ऊंचाई न हो अधिक- सीएम योगी सीएम योगी ने कहा कि दुर्गा प्रतिमाओं और पंडालों की ऊंचाई भी बहुत अधिक न हो, इसके लिए भी दुर्गा पूजा समितियों से संवाद किया जाए. त्योहार समाप्त होने पर प्रतिमा विजर्सन के दौरान डीजे की आवाज का लेकर भी उन्होंने निर्देश दिए. कहा कि डीजे की आवाज निर्धारित मानक के अनुसार ही होनी चाहिए ताकि किसी को परेशानी न होने पाए. उन्होंने अधिकारियों से इस पर ध्यान रखने को कहा. प्रतिमा विसर्जन को लेकर भी दिए निर्देश

Source: ABP Uttar Pradesh

Read original news

Connect with us

Go to Comments

Comments

No comments yet. Be the first!