चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
मिडिल ईस्ट में जब से तनाव शुरू हुआ है, उसके कुछ समय बाद से ही भारत में भी इसका असर देखने को मिल रहा है. देश में लगातार महंगाई बढ़ती ही जा रही है. बाकी रही सही कसर इस साल मौसम के मिजाज ने पूरी कर दी है. जिसके कारण सब्जियों से लेकर दाल, चावल और चीनी की कीमतों में इजाफा हो रहा है. चीनी और दाल के बाद अब चावल की कीमतों में भी 10% का इजाफा देखने को मिला है. जिसके कारण देश में निर्यात के संकट का अनुमान लगाया जा रहा है. दरअसल अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) के, भारत से विदेशों में चावल का निर्यात साल 2027 में करीब 4% घटकर 2.4 करोड़ टन रह सकता है. इसका कारण कम उत्पादन और देश में कीमतें बढ़ना बताया जा रहा है. इसका असर भारत से चावल खरीदने वाले दूसरे देशों पर भी पड़ सकता है. क्यों आई ऐसी स्थिति?द फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कमजोर मानसून और धान की खेती घटने से चावल के उत्पादन पर असर पड़ने का आशंका जताई जा रही है. भारत ने साल 2025-26 के फसल वर्ष में करीब 15.4 करोड़ टन चावल का उत्पादन किया था. इससे भारत दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश बना. लेकिन USDA के अनुमान के मुताबिक, साल 2026-27 में चावल का उत्पादन 4.5% घटकर करीब 14.7 करोड़ टन रह सकता है. अगर ऐसा हुआ, तो 2015-16 के बाद ये पहली बार होगा जब भारत में चावल का सालाना उत्पादन घटेगा. देश में बढ़े चावल के दामचावल के प्रोडक्शन में कमी की खबरों के बीच घरेलू बाजार में चावल की कीमतें भी बढ़ रही हैं. रविवार को चावल की औसत खुदरा कीमत 46.92 रुपये प्रति किलो पहुंच गईं. ये एक साल पहले के मुकाबले करीब 10% ज्यादा है. सोना मसूरी, पोन्नी और स्वर्णा जैसी प्रीमियम नॉन-बासमती चावल की किस्मों के दाम भी पिछले एक साल में 10% से 25% तक बढ़ गए हैं.
Source: ABP Business
Connect with us
Comments
No comments yet. Be the first!
More from
ममता चौधरी और अजय राय के पंगे की इनक्वायरी करेंगे ये नेता, 5 मेंबर की टीम
दिल्ली में सस्ती बिजली के लिए आधार अनिवार्य, एक ग्राहक कितने मीटर पर ले रहा सब्सिडी, होगी पहचान
'छाती पर घूंसा मारा...', दिल्ली मेट्रो में सीट का विवाद कैसे बन गया जानलेवा? भाई ने बताया उस दिन हुआ क्या था
23 साल पुराना वो गाना जिसे गाते हुए सिंगर के बहने लगे थे आंसू, उर्मिला मातोंडकर की एक्टिंग बेजोड़ एक्टिंग, अमृता प्रीतम की एवरग्रीन शायरी
पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा लिफ्ट में फंसे, मच गई अफरा-तफरी... रेस्क्यू का वीडियो वायरल
29 की हुईं सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा, भाभी संग मनाया जश्न
रामलीला मेला कमेटी के विवाद में चली गोलियां, तीन युवकों की मौत; इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
रूस में भालुओं का कत्लेआम! 9 महीने में 3500 मारे गए
शाहरुख खान की ‘किंग’ को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट का बड़ा बयान, बोले- बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाएगी
45 साल पुराना अमिताभ बच्चन की फिल्म का वो गाना जो बना मीरा बाई के भजन पर, लता मंगेशकर की दर्दभरी आवाज ने बनाया अमर
IMF slightly raises forecast for 2026 global growth to 3.1%, citing 'resilience' to shocks