धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में धारावी के निवासियों के सुंदर और सुरक्षित घर का सपना अब पूरा होने जा रहा है. धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत पुनर्वास निर्माण का काम आधिकारिक रूप से शुरू हो चुका है. आज अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के निदेशक प्रणव अडानी ने 22 एकड़ की माटुंगा रेलवे साइट पर भूमि पूजन किया. समारोह में महाराष्ट्र सरकार के शहरी विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव असीम कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. यह परियोजना 22 एकड़ जमीन पर बनाई जा रही है. इसमें कुल 10 टावर बनेंगे. इनमें 10,432 पुनर्वास अपार्टमेंट और 1,379 व्यावसायिक और औद्योगिक यूनिट होंगे. हर पात्र परिवार को 350 वर्ग फुट का घर मिलेगा. यह घर इन-सीटू पुनर्वास योजना के तहत दिए जाएंगे. अडानी नवभारत डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (ANDPL) इस परियोजना को संभाल रही है. बेहतर जीवन जी सकेंगे लोग- प्रणव अडानी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रणव अडानी ने कहा, “हर परिवार को ऐसा घर चाहिए, जहां वह सुरक्षित महसूस करे और अपने बच्चों के भविष्य की योजना बना सके. हम धरावी के परिवारों की भावनाओं को समझते हैं. माटुंगा में हम 10 टावर बना रहे हैं. इनमें 10 हजार 432 घर और 1379 व्यावसायिक यूनिट होंगे. यहां परिवार बेहतर जीवन जी सकेंगे.” इस दौरान झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण के सीईओ डॉ. महेंद्र काल्याणकर ने कहा, “यह धरावी के परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. हमारा ध्यान सुरक्षित और आधुनिक घर देने पर है. साथ ही अच्छी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.” तीन चरणों में सौंपे जाएंगे 10 टावर बता दें कि पहले सेक्टर 6 और सेक्टर 1 के पात्र निवासियों को माटुंगा में घर दिए जाएंगे. इसके बाद लगभग 4,500 अन्य पात्र परिवारों
Source: ABP Business
Connect with us
Comments
No comments yet. Be the first!
More from
ममता चौधरी और अजय राय के पंगे की इनक्वायरी करेंगे ये नेता, 5 मेंबर की टीम
दिल्ली में सस्ती बिजली के लिए आधार अनिवार्य, एक ग्राहक कितने मीटर पर ले रहा सब्सिडी, होगी पहचान
'छाती पर घूंसा मारा...', दिल्ली मेट्रो में सीट का विवाद कैसे बन गया जानलेवा? भाई ने बताया उस दिन हुआ क्या था
23 साल पुराना वो गाना जिसे गाते हुए सिंगर के बहने लगे थे आंसू, उर्मिला मातोंडकर की एक्टिंग बेजोड़ एक्टिंग, अमृता प्रीतम की एवरग्रीन शायरी
पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा लिफ्ट में फंसे, मच गई अफरा-तफरी... रेस्क्यू का वीडियो वायरल
29 की हुईं सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा, भाभी संग मनाया जश्न
रामलीला मेला कमेटी के विवाद में चली गोलियां, तीन युवकों की मौत; इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
रूस में भालुओं का कत्लेआम! 9 महीने में 3500 मारे गए
शाहरुख खान की ‘किंग’ को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट का बड़ा बयान, बोले- बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाएगी
45 साल पुराना अमिताभ बच्चन की फिल्म का वो गाना जो बना मीरा बाई के भजन पर, लता मंगेशकर की दर्दभरी आवाज ने बनाया अमर
IMF slightly raises forecast for 2026 global growth to 3.1%, citing 'resilience' to shocks