अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
आज के समय में iPhone खरीदना कई लोगों का शौक बन चुका है. बेहतरीन कैमरा, शानदार फीचर्स और प्रीमियम लुक के लिए लोग लाखों रुपए खर्च करने को तैयार रहते हैं. ऐसे में अगर आपके पास भी 1.5 लाख रुपये हैं और आप नया iPhone खरदने का सोच रहे हैं, तो अपनी आंखें खोलें और एक बार परिवार की आर्थिक सुरक्षा के बारे में सोचें. महंगा फोन खरीदना आपका शौक हो सकता है, लेकिन परिवार के पास हेल्थ इंश्योरेंस न होना फ्यूचर में बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है. दरअसल, अचानक किसी की तबीयत बिगड़ने या हादसा होने पर अस्पताल का खर्च एक झटके में आपकी सालों की बचत को खत्म कर सकता है. इसलिए अपनी कमाई को शौक पूरे करने के लिए खर्च करने से पहले यह समझना बेहद जरूरी है कि कौन-सी चीज आपकी जरूरत की है और कौन-सी सिर्फ शौक. हालांकि, अगर आपके पास काफी बचत और बीमा कवर है, तो महंगा फोन खरीदने में कोई बुराई नहीं है. लेकिन अगर परिवार के पास हेल्थ इंश्योरेंस और इमरजेंसी फंड नहीं है, तो पहले इनका इंतजाम करना जरूरी है. परिवार के लिए हेल्थ इंश्योरेंस क्यों है जरूरी? मेडिकल खर्चों से सुरक्षा: अचानक बीमारी या हादसा होने पर अस्पताल का बिल लाखों रुपए तक पहुंच सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ सकता है. ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस इलाज के खर्च का बोझ कम करने में मदद कर सकती है. बचत की सुरक्षा: बीमा न होने पर इलाज के खर्चों के लिए आपको अपनी जमा-पूंजी यानी FD तोड़नी पड़ सकती है, निवेश बेचना पड़ सकता है या कर्ज लेना पड़ सकता है. इलाज के लिए बेहतर तैयारी: हेल्थ इंश्योरेंस होने से अचानक मेडिकल इमरजेंसी आने पर आर्थिक चिंता कुछ कम हो सकती है. टैक्स में राहत: पात्रता और लागू नियमों के मुताबिक हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर इनकम टैक्स एक्ट के से
Source: ABP Business
Connect with us
Comments
No comments yet. Be the first!
More from
ममता चौधरी और अजय राय के पंगे की इनक्वायरी करेंगे ये नेता, 5 मेंबर की टीम
दिल्ली में सस्ती बिजली के लिए आधार अनिवार्य, एक ग्राहक कितने मीटर पर ले रहा सब्सिडी, होगी पहचान
'छाती पर घूंसा मारा...', दिल्ली मेट्रो में सीट का विवाद कैसे बन गया जानलेवा? भाई ने बताया उस दिन हुआ क्या था
23 साल पुराना वो गाना जिसे गाते हुए सिंगर के बहने लगे थे आंसू, उर्मिला मातोंडकर की एक्टिंग बेजोड़ एक्टिंग, अमृता प्रीतम की एवरग्रीन शायरी
पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा लिफ्ट में फंसे, मच गई अफरा-तफरी... रेस्क्यू का वीडियो वायरल
29 की हुईं सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा, भाभी संग मनाया जश्न
रामलीला मेला कमेटी के विवाद में चली गोलियां, तीन युवकों की मौत; इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
रूस में भालुओं का कत्लेआम! 9 महीने में 3500 मारे गए
शाहरुख खान की ‘किंग’ को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट का बड़ा बयान, बोले- बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाएगी
45 साल पुराना अमिताभ बच्चन की फिल्म का वो गाना जो बना मीरा बाई के भजन पर, लता मंगेशकर की दर्दभरी आवाज ने बनाया अमर
IMF slightly raises forecast for 2026 global growth to 3.1%, citing 'resilience' to shocks