जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
भारत के पड़ोसी देश चीन ने सोने की खरीदारी तेज कर दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने साल 2026 में सितंबर तक 100 टन से ज्यादा सोना खरीदा है. इससे उसके गोल्ड रिजर्व में भी बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में अगर आप भी सोने में निवेश करने या त्योहारों के दौरान गहने खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ी यह खबर आपके लिए अहम है. चीन की इस खरीदारी के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में अब सवाल उठता है कि चीन आखिर इतनी बड़ी मात्रा में सोना क्यों खरीद रहा है और क्या इससे आने वाले समय में सोने की कीमतों पर असर पड़ सकता है? चीन ने 2026 में अब तक कितना सोना खरीदा? चीन के केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBOC) ने सितंबर 2026 में 23 टन से ज्यादा सोना खरीदा. सितंब 2026 में हुई यह खरीद सितंबर 2023 के बाद सबसे बड़ी मासिक खरीदारी बताई गई है. इसके साथ ही चीन के केंद्रीय बैंक ने लगातार 23 महीनों तक सोनी की खरीदारी जारी रखी है. साल 2026 में सितंबर तक चीन की आधिकारिक सोने की खरीद 103 टन से अधिक हो गई है. इसके अलावा चीन का कुल गोल्ड रिजर्व बढ़कर करीब 2,410 टन पर पहुंच गया है. दुनिया में गोल्ड रिजर्व के मामले में किस नंबर पर है चीन? चीन इस समय दुनिया में सबसे ज्यादा सोने का भंडार रखने वाले देशों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर है. उससे आगे अमेरिका, जर्मनी, इटली और फ्रांस हैं. हालांकि, चीन की लगातार खरीदारी के कारण इन देशों के बीच काफी अंतर कम होता दिखाई दे रहा है. चीन: 2,410 टन सोना फ्रांस: 2,437 टन सोना इटली: 2,452 टन सोना इन आंकड़ों के मुताबिक अब चीन को फ्रांस से आगे निकलने के लिए करीब 27 टन और इटली से आगे निकलने के लिए 42 टन अतिरिक्त स
Source: ABP Business
Connect with us
Comments
No comments yet. Be the first!
More from
ममता चौधरी और अजय राय के पंगे की इनक्वायरी करेंगे ये नेता, 5 मेंबर की टीम
दिल्ली में सस्ती बिजली के लिए आधार अनिवार्य, एक ग्राहक कितने मीटर पर ले रहा सब्सिडी, होगी पहचान
'छाती पर घूंसा मारा...', दिल्ली मेट्रो में सीट का विवाद कैसे बन गया जानलेवा? भाई ने बताया उस दिन हुआ क्या था
23 साल पुराना वो गाना जिसे गाते हुए सिंगर के बहने लगे थे आंसू, उर्मिला मातोंडकर की एक्टिंग बेजोड़ एक्टिंग, अमृता प्रीतम की एवरग्रीन शायरी
पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा लिफ्ट में फंसे, मच गई अफरा-तफरी... रेस्क्यू का वीडियो वायरल
29 की हुईं सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा, भाभी संग मनाया जश्न
रामलीला मेला कमेटी के विवाद में चली गोलियां, तीन युवकों की मौत; इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
रूस में भालुओं का कत्लेआम! 9 महीने में 3500 मारे गए
शाहरुख खान की ‘किंग’ को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट का बड़ा बयान, बोले- बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाएगी
45 साल पुराना अमिताभ बच्चन की फिल्म का वो गाना जो बना मीरा बाई के भजन पर, लता मंगेशकर की दर्दभरी आवाज ने बनाया अमर
IMF slightly raises forecast for 2026 global growth to 3.1%, citing 'resilience' to shocks