CJP मार्च से पहले घर के बाहर पुलिस का वीडियो शेयर कर अभिजीत दीपके बोले- 'तिरंगा फहराना...'
अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिल्ली पुलिस के जवानों ने घेराबंदी कर रखी है. यह जानकारी खुद सीजेपी के संस्थापक ने तिरंगा रैली से पहले अपने एक्स पर एक वीडियो जारी कर दी है. इस वीडियो में उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं. अभिजीत दीपके ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि तिरंगे को रोकने के लिए ही गेट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. नरेंद्र मोदी आप तिरंगे के खिलाफ क्यों हैं? इससे पहले दीपके ने बताया था कि सीजेपी के लहरा दो तिरंगा रैली से पहले दिल्ली पुलिस झंडेवालान स्थित बंगले पर पहुंची है. यहीं पर अभिजीत ठहरे हुए हैं. पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन नहीं करने के लिए नोटिस जारी किया है. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस और दीपके के बीच बहस होती दिख रही है. Heavy police force deployed at the gate just to stop Tiranga. Why are you against Tiranga, @narendramodi? https://t.co/GJwR6k677i — Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 16, 2026 दीपके ने पुलिस से कहा है कि यह कोई रैली या प्रोटेस्ट नहीं है. हम सिर्फ सेंट्रल पार्क तक जाकर तिरंगा फहराना चाहते हैं. दीपके को हिरासत में लिया जा सकता है. इससे पहले भी गुरुवार को दीपके ने अपने गिरफ्तारी की आशंका जताई थी. सीजेपी ने शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में रैली का आह्वान किया है. सीजेपी, सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने को लेकर विरोध में प्रदर्शन करने वाली है. डीसीपी सचिन शर्मा ने क्या कहा है? Heavy police force deployed at the gate just to stop Tiranga. Why are you against Tiranga, @narendramodi? https://t.co/GJwR6k677i —
Source: ABP India
Connect with us
Comments
No comments yet. Be the first!
More from
CJP’s Abhijeet Dipke thanks Delhi Ramlila organisers for ‘free publicity’ over cockroach effigy
Keralam seeks FSSAI clarity on high fat, sugar, salt food
Simran Sharma equals champion record to win 200m gold, eyes one more
Russian aerial blitz kills 9 in Ukraine as Zelenskyy meets U.S., European officials in Norway
U.S.-India perfectly aligned on core issues: Marco Rubio
Dussehra celebrated in Belagavi
Health Department issues circular on maintaining medicine stocks in hospitals
Newsprint makers seek PM Modi's intervention over coal shortages, demand 75:25 allocation ratio
दिवाली पर ₹3000 में बदलें लिविंग रूम की सूरत, गेस्ट कहेंगे WOW!
Death toll from Houthi strike on Yemen government camp rises to 73
TNTA president Vijay Amritraj confident of bringing WTA action to Chennai